Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकायत के बाद 12.50 करोड़ की सड़कों का टेंडर निरस्त:अमेठी व गौरीगंज की 91 सड़कों के निर्माण का मामला

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 91 सड़कों के नवीनीकरण का टेंडर शिकायत के बाद निरस्त कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात के आरोपों के बाद लोक निर्माण विभाग ने यह निर्णय लिया है। अब विभाग दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। लोक निर्माण विभाग ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 53 और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की 38 सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। कुल 91 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण प्रस्तावित था। इनमें से कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। जानकारी के अनुसार, गौरीगंज में टेंडर खोलने के लिए पहले एक तिथि तय की गई थी, लेकिन विवाद के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में 24 फरवरी को नई तिथि निर्धारित की गई, पर उस दिन भी टेंडर नहीं खोले गए। लगातार तिथियां तय होने और फिर टलने से पूरे मामले पर सवाल उठने लगे थे। इसी बीच, एक ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में पहले से ही 'सेटिंग' कर ली गई है। शिकायत में कहा गया कि एक खास फर्म को काम दिलाने की तैयारी चल रही थी और अन्य फर्मों को बाहर रखने के उद्देश्य से प्रक्रिया को टाला जा रहा था। शिकायतकर्ता ने कुछ अन्य फर्मों के पुराने कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने उन कार्यों की जांच कराने की मांग भी की। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी ढंग से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की मांग उठाई गई थी। शिकायत सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौजूदा टेंडर निरस्त कर दिए। अब विभाग दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, वित्तीय वर्ष समाप्त होने में लगभग तीन सप्ताह का समय शेष है, ऐसे में नई प्रक्रिया का समय पर पूरा होना कठिन दिखाई दे रहा है। इस संबंध में, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सिंगल टेंडर आने के कारण निविदा प्रक्रिया स्थगित की गई थी। उन्होंने अन्य सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि आगे नियमानुसार नई टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बछड़ा कुएं में गिरा, सुरक्षित निकाला गया:फर्रुखाबाद में अग्नि एवं आपात सेवा ने ग्रामीणों संग बचाया
    Next Article
    ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना:यूजीसी के कथित 'काले कानून' के विरोध में होगा प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment