Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केराकत सीट पर भाजपा से दिनेश चौधरी पहली पसंद:बसपा से लाल बहादुर सिद्धार्थ पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर जिले की केराकत सीट पर सपा विधायक तुफानी सरोज को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 80% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद संजय सरोज हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नम्बर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की पसंद देखें तो, समाजवादी पार्टी में संजय सरोज को 65 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, मौजूदा विधायक तूफानी सरोज को केवल 24 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। दीप चंद्र राम को 9 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों में दिनेश चौधरी को 44 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद माना है। गुलाब सरोज को 29 प्रतिशत और अशोक सोनकर को 17 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी के लिए डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ को सबसे अधिक 74 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। उर्मिला राज को 14 प्रतिशत और विजय लक्ष्मी को 8 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी से मिले रुदौली विधायक रामचंद्र यादव:रुदौली में अस्पताल, ट्रामा सेंटर व विद्युत उपकेंद्र की मांग, प्रतिमा अनावरण का आमंत्रण
    Next Article
    शामली में 193 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड:आईजी मंजिल सैनी ने ली सलामी, हरेन्द्र कुमार बने ओवरऑल टॉपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment