Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में बिना अनुमति हरे पेड़ काटे गए:वन विभाग ने बाग मालिक और लकड़ी माफिया पर कार्रवाई शुरू की

    4 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव आट्टा में बिना अनुमति सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचीं और बाग मालिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर स्थित गांव आट्टा के पास हुई। स्थानीय निवासियों ने अवैध पेड़ कटाई की सूचना वन विभाग और मीडिया को दी थी। मीडियाकर्मी के मौके पर पहुंचने से पहले ही लकड़ी काटने वाले ठेकेदार और उनके साथी फरार हो गए। बाग मालिक सुरेंद्र पुत्र कटार सिंह ने बताया कि उन्होंने कांधला मोहल्ला खेल निवासी सारिक को छह पेड़ काटने का ठेका दिया था। हालांकि, सारिक ने पेड़ों को काटने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। वन रेंज अधिकारी मंजू सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र पुत्र कटार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई प्रतिबंधित है और इस मामले में जुर्माना लगाया जाएगा। पेड़ कटाई की सूचना पर वन रेंज अधिकारी और मीडिया टीम के साथ कांधला थाने के कांस्टेबल राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय निवासी राजपाल ने बताया कि पेड़ कटाई से स्थानीय पुलिस का कोई संबंध नहीं होता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांस्टेबल राजवीर सिंह केवल अवैध वसूली के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के मजदूर की हिमाचल प्रदेश में मौत:होली के बाद केमिकल फैक्ट्री में काम करने गया था, बुआ के घर पर रहता था
    Next Article
    Royal Riders Punjab vs India Tigers: चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा दिखेंगे एक्शन में, कब-कहां और कैसे देखें मैच का सीधा प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment