Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत:पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे चार युवक, डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी गाड़ी

    48 minutes ago

    1

    0

    शामली के कैराना में नेशनल हाईवे 709 एडी पर बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर फांदकर हाईवे की दूसरी दिशा में पहुंचकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक हरियाणा के पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित (30) और संदीप (31) को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो की मौत, दो की हालत गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 30 वर्षीय अंकित पुत्र मेघा निवासी रसलालपुर और 31 वर्षीय संदीप पुत्र सतबीर निवासी सामलपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मेजर पुत्र परमजीत निवासी रसलापुर तथा आतेश पुत्र रविंद्र निवासी संजोली, पानीपत की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को दी सूचना हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गपाल, कांस्टेबल नीरज वर्मा और इमाम गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर घटना की जानकारी जुटाई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में मरीज तीसरी मंजिल से चैंबर में गिरा:शौचालय जाते समय गश खाकर गिरा, सिर-चेहरे और कमर में चोटें आईं
    Next Article
    कानपुर देहात में दशहरे के जुलूस पर टिप्पणी से विवाद:सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट, हिरासत में लिया गया युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment