Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज में मरीज तीसरी मंजिल से चैंबर में गिरा:शौचालय जाते समय गश खाकर गिरा, सिर-चेहरे और कमर में चोटें आईं

    45 minutes ago

    1

    0

    गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में बुधवार सुबह 7 बजे एक मरीज तीसरी मंजिल से खुले शौचालय के चैंबर में गिर गया। मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव के मनोहर कुमार (26) शौचालय जाते समय गश खाकर गिरे और सीधे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मनोहर अपने पिता शमशेर राम के साथ शौचालय गए थे। चैंबर के प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगा था, लेकिन वह बंद नहीं था, सिर्फ सटाकर रखा गया था। गश आने पर मनोहर गेट की तरफ गिरे और गेट खुलते ही वह नीचे चैंबर में जा गिरे। उन्हें सिर, चेहरे, हाथ और कमर में चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच और एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार है। मनोहर 19 अक्टूबर को टाइफाइड और दिमागी बुखार के इलाज के लिए भर्ती हुए थे। हादसे के बाद संबंधित चैंबर के गेट पर ताला लगा दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तीसरी मंजिल पर चैंबर के लोहे के गेट में ताला लगवा दिया। अन्य मंजिलों पर भी ऐसे गेट बंद किए गए, जबकि ग्राउंड फ्लोर के गेट को लोहे की रॉड लगाकर बंद किया गया। इससे पहले गेट खुले या ठीक से बंद नहीं होने की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। उसी मंजिल पर भर्ती एक अन्य मरीज के बुजुर्ग तीमारदार ने बताया कि हादसे के समय वह भी आसपास मौजूद था। उसके मुताबिक, गेट पर लगी सिटकनी ठीक से बंद नहीं थी। हल्का धक्का देने पर ही गेट खुल सकता था। उसने बताया कि हादसे के बाद गेट पर ताला लगाया गया। घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और चैंबर के गेटों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बंगाली महिलाओं ने खेला सिंदूर देखें 10 तस्वीरें:माता रानी को भोग चढ़ाया; 450 साल पुरानी परंपरा, पति कि लंबी उम्र के लिए कामना किया
    Next Article
    शामली में स्कॉर्पियो पलटी, दो युवकों की मौत:पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे चार युवक, डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment