Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिमला में तेज बारिश, मनाली में खिली धूप:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, 3॰C तक गिरेगा तापमान, आज 5 जिलों में भारी ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज बारिश हो रही है। राज्य के अन्य भागों में भी बीते 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। खदराला में 7.0 मिमी, जोत में 5.0 मिमी, कोटखाई में 3.3 और मंडी 0.8 मिमी बादल बरसे। वहीं मनाली समेत राज्य के कई भागों में अभी मौसम साफ बना हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने शिमला समेत पांच जिले कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में आज बारिश के साथ आंधी व तूफान व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है। राज्य में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से 3॰C तक कम रहेगा। कल 10 जिलों में यलो अलर्ट 5 जून को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी और तूफान का यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 6 जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। मौसम 9 जून तक खराब रहेगा मौसम विभाग के अनुसार 7 जून से 9 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। पहले से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। चंबा का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे गिर गया है। कुछ शहरों में इसमें 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम होकर 35.6 डिग्री सेल्सियस, चंबा का 7.2 डिग्री की गिरावट के बाद 31.8 डिग्री, कांगड़ा का 4.2 डिग्री कम होने के बाद 34.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों के दौरान भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अतिरिक्त गिरावट दर्ज की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-महिला की 6 साल से आंखें बंद नहीं हुई:जेल जाने के लिए पत्नी पर ताना तमंचा; ‘लाडकी बहन’ योजना में 16 हजार पुरुष
    Next Article
    पंजाब के 5 मंदिरों को उड़ाने की धमकी:इनमें दुर्ग्याणा, काली माता, देवी तलाब मंदिर भी; लिखा- संत भिंडरावाले की शहादत पर लड्‌डू बांटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment