Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में विवाहिता की चारपाई पर पड़ी मिली बॉडी:परिजनों ने जंगला तोड़कर देखा, गले पर चोट निशान; पुलिस की जांच शुरू

    13 hours ago

    1

    0

    शामली के कैराना के खुरगान गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन साल पहले हुआ था निकाह मृतका की पहचान मशकुरा के रूप में हुई है। उसके भाई शाकिर, जो कांधला थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव का निवासी है, ने बताया कि मशकुरा का निकाह करीब तीन साल पहले खुरगान निवासी सलमान से हुआ था। शाकिर ने आगे बताया कि उसका जीजा सलमान उसके साथ ही शटरिंग का काम करता है। सलमान 28 जनवरी को काम के सिलसिले में पंजाब के लुधियाना गया था। घर पर मशकुरा अपने दो वर्षीय बेटे और ससुर के साथ रहती थी। चारपाई पर पड़ा मिल शव सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मशकुरा अपने कमरे में थी। जब कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर मशकुरा चारपाई पर मृत अवस्था में मिली, उसके गले पर चोट के निशान स्पष्ट थे। पुलिस ने परिजनों से जानकारी हासिल करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। कैराना कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्रि ने बताया- महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या का पता लग पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण शरण सिंह ने नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि दी:उनके कार्यों को नजदीक से देखने के कई अवसर मिले
    Next Article
    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हादसा, ड्राइवर की मौत:ट्राली ने गिट्टी लादे डंपर में पीछे से मारी टक्कर, केबिन में फंसने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment