Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हादसा, ड्राइवर की मौत:ट्राली ने गिट्टी लादे डंपर में पीछे से मारी टक्कर, केबिन में फंसने से गई जान

    11 hours ago

    1

    0

    अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारून बाजार पुलिस चौकी के पास हुई, जहां पीछे से आए ट्राला ने आगे चल रहे डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में मृतक चालक की पहचान फतेहपुर जिले के शाहबाऊ थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय कुलदीप गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप ट्राले के केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुलदीप को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस डंपर में ट्राला ने टक्कर मारी, उसके चालक मोहित कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी अचानक पंचर हो गई थी और वे वाहन को सड़क किनारे लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। शुरुआत में लोगों को आशंका थी कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ, लेकिन डंपर चालक ने इस बात से इनकार किया है। बारून बाजार पुलिस चौकी प्रभारी यदुनाथ यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में विवाहिता की चारपाई पर पड़ी मिली बॉडी:परिजनों ने जंगला तोड़कर देखा, गले पर चोट निशान; पुलिस की जांच शुरू
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस:जान से मारने और गर्भपात कराने की कोशिश, जेठ ने की अश्लील हरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment