Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शनि जात मेले में श्रद्धालु की जेब कटी:अलीगढ़ के व्यक्ति से 16 हजार रुपये चोरी, पुलिस से शिकायत नहीं की

    9 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर कस्बे में आयोजित शनि जात मेले में एक श्रद्धालु की जेब कट गई। अलीगढ़ के छर्रा निवासी राजू नामक श्रद्धालु के 16 हजार रुपये चोरी हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। राजू अपने बेटे के साथ शनि जात करने आए थे। भीड़ से निकलने के बाद जब उन्हें जेब कटने का एहसास हुआ, तो वे रोने लगे। आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उनसे घटना की जानकारी ली। श्रद्धालु राजू ने बताया कि उनकी जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने अज्ञात जेबकतरों पर चोरी का आरोप लगाया। थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित के अनुसार, पीड़ित द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। इन दिनों जलेसर में आयोजित शनि जात मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शनि जात करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM बोले- सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना:भाजपा का विकास सपा-कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं, तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे योगी
    Next Article
    रामपुर पार्क से हरे-भरे पेड़ उखाड़े:नगर पालिका ने कहा- नहीं पनप रहे थे, नए पौधे लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment