Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM बोले- सपा का इतिहास रामभक्तों के खून से सना:भाजपा का विकास सपा-कांग्रेस पचा नहीं पा रहीं, तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे योगी

    1 day ago

    1

    0

    CM योगी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर बांटने की विपक्ष की जो साजिश है, वह विकास के राह में बाधा डालने की साजिश है। जब कांग्रेस व सपा थी तो विकास नहीं होता था। हिन्दुओं का अपमान होता है। आज कांग्रेस के एक नेता का बयान था कि उन्होंने कभी नहीं किया कि राम काल्पनिक हैं। जबकि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर भगवान राम व कृष्ण को काल्पनिक मानने की साजिश की थी। कांग्रेस लगातार भारत के मान-सम्मान को अपमानित करते रहे। सपा का इतिहास राम भक्तों के खून से सना हुआ है। इन्होंने भारत की विरासत को, आस्था को अपमानित किया है। लेकिन आज जब डबल इंजन की सरकार है तो विरासत का भी सम्मान कर रही है और विकास को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसे कांग्रेस व सपा पचा नहीं पा रही है। इससे पहले योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में दो छात्रावासों का उद्घाटन किया। बांसस्थान स्थित 758 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बच्चों का अन्नप्राशन किया। इस दौरान योगी ने बच्चों को गोद में खिलाया। उन्हें दुलार किया। फिर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की गोदभराई कराई। उनके साथ सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे। सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि आप लोगों ने भाजपा को वोट दिया, मुख्यमंत्री को वोट दिया, सांसद को वोट दिया तो आज ऐसी सड़कें मिल रही हैं। पिछली सरकार ने लूट, डकैती, जमीन कब्जा, बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करती थी। जनता को सब मालूम है। कौन कर रहा है। हम जिसका खाएंगे, उसी का गाएंगे, जनता को मालूम है। उन्होंने मंच से आल्हा भी गाया। 4 तस्वीरें देखिए… CM योगी के कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे:बोले- राम मंदिर चंदे पर PM जवाब दें, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग
    Next Article
    शनि जात मेले में श्रद्धालु की जेब कटी:अलीगढ़ के व्यक्ति से 16 हजार रुपये चोरी, पुलिस से शिकायत नहीं की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment