Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के नशे में गई तमिलनाडु के युवक की जान:गाजियाबाद में 9 वीं मंजिल से गिरा था, पुलिस ने दोस्तों से की पूछताछ

    17 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा इंटेग्रिटी सोसायटी में 11 जुलाई की रात करीब 11:40 बजे युवक की 9वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला हादसा माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक और उसका दोस्त घटना से पहले शराब पी रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी विक्टर उर्फ मिक्की के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के गोविंदपुरम में रहकर संगीत की शिक्षा ले रहा था और गायन कार्यक्रमों में भी भाग लेता था। उसने कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार में किराये पर कमरा लिया हुआ था। उसकी दोस्ती केरल निवासी रिंकू से थी। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दोनों अजनारा इंटेग्रिटी सोसायटी के एक फ्लैट में साथ बैठे और शराब पी। सीसीटीवी फुटेज में रात 11:40 बजे दोनों को फ्लैट से बाहर निकलते देखा गया। फुटेज में दोनों के कदम लड़खड़ाते नजर आए। इसी दौरान विक्टर 9वीं मंजिल से नीचे गिर गया। करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों ने खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं कि रात में किसी को गिरने की आवाज सुनाई नहीं दी और शव कई घंटे तक वहीं पड़ा रहा। एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि जांच में शराब के नशे में गिरने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मामले का निस्तारण कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के दो उपजिलाधिकारियों का तबादला:हेमंत पटेल, विशेश्वर की जगह मनोज और अभिनव को भेजा
    Next Article
    राम मंदिर ट्रस्ट तय करेगा पहले CEO के अधिकार:श्रद्धालुओं का भरोसा बनाए रखना होगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, 22 जुलाई की बैठक, श्रद्धालुओं की संख्या में 26% से अधिक बढ़ोतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment