Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर मार डाला:रायबरेली में बेटे की गिरफ्तारी, बहन की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस

    18 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता की पिटाई कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 17 जुलाई 2026 को सरायमुबारक गांव की है। आरोपी सूरज पासवान उर्फ सूरज पासी ने शराब के नशे में अपने पिता राधेश्याम के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान राधेश्याम के सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान हुई मौत घायल राधेश्याम को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 19 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बेटी माधुरी रावत की तहरीर पर गुरबख्शगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी एसपी रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरबख्शगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 22 जुलाई को पुलिस ने आरोपी सूरज पासवान को चन्दई रघुनाथपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राजू सिंह और आरक्षी आकाश यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा-परीक्षा पास कर चुके 28 साल के युवक की मौत:हाईटेंशन तार गिरा, बचाने में पिता की भी जान गई; बलिया में विधायक से लिपटकर रोई बहन
    Next Article
    STF-ड्रग्स डिपार्टमेंट ने 72 करोड़ की नकली दवाई पकड़ी:लैब में पहुंचते ही 28 में से 27 दवाई हो गई असली, कार्रवाई पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment