Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शराब पीने के बाद ब्रेकअप कर लिया था':प्रणित मोरे के शो में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने पर्सनल लाइफ का किस्सा शेयर किया

    3 hours ago

    1

    0

    मुंबई में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंडअप शो के दौरान क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन और इन्फ्लूएंसर श्रेष्ठा अय्यर ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। दरअसल, शो के दौरान प्रणित ने श्रेष्ठा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए। बातचीत में प्रणित ने उनसे पूछा कि क्या वो शराब पीती हैं? जिस पर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शराब पीना छोड़ दिया, लेकिन पहले वह पीती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने ब्रेकअप का किस्सा शेयर किया। शो में श्रेष्ठा के बगल में उनकी दोस्त बैठी थी। श्रेष्ठा ने बताया कि शराब पीने के बाद उन्होंने और उनकी दोस्त ने ब्रेकअप का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि उसी रात दोनों ने अलग-अलग अपने-अपने पार्टनर्स से रिश्ता खत्म किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्टनर्स टॉक्सिक नहीं थे, लेकिन उन्हें लगा कि वे उनके लिए सही नहीं हैं। श्रेष्ठा सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं श्रेष्ठा अय्यर एक इन्फ्लूएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो फरवरी 2025 में फिल्म 'सरकारी बच्चा' के आइटम सॉन्ग 'एग्रीमेंट करले' में नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर भी वो कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट में भाई श्रेयस भी नजर आते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें रियलिटी शो जैसे ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने भाग नहीं लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी की सड़कों पर निकले नरमुंड, VIDEO:हाथों में परशु के साथ चले भक्त, परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा में बरसे 11 क्विंटल फूल
    Next Article
    जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment