Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब देने से मना करने पर शख्स पीट-पीटकर हत्या:कानपुर में शादी समारोह में सेल्समेन और सहयोगी को पीटा, इलाज दौरान सहयोगी की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में देशी शराब के ठेके पर बुधवार देर रात शराब देने से मना करने पर 6 युवकों ने सेल्समैन और उसके सहयोगी की की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सहयोगी की मौत हो गई। जबकि सेल्समैन की अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक व सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुलिस टीम को 24 घंटे के भीतर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान एडीसीपी और एसीपी घाटमपुर भी मौजूद रहे। पूरा मामला बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर रोड स्थित ठेके का है। देर रात शराब मांगने पहुंचे युवक भवानीपुर गांव के पास स्थित ठेके पर फतेहपुर जिले के चांदपुर कुलखेड़ा के रहने वाले पवन तिवारी (50) सेल्समैन हैं। उनके साथ भवानीपुर के रहने वाले उदय सिंह उर्फ बाबा (53) सहयोगी के रूप में काम करते थे। सेल्समैन पवन तिवारी ने कहा- बुधवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन युवक ठेके पर पहुंचे और शराब मांगने लगे। तय समय के बाद शराब देने से मना करने पर युवक गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देकर चले गए। करीब 15 मिनट बाद उदय सिंह शौच के लिए ठेके से बाहर गए, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इस पर पवन बाहर देखने पहुंचे तो देखा कि युवक उदय को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने पवन को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों को घायल हालत में छोड़कर मोबाइल लूटकर युवक वहां से भाग गए। इलाज के दौरान सहयोगी की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी बिधनू ले गई, जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उदय सिंह की मौत हो गई। पवन के छोटे भाई रितेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी बंद, सर्विलांस की मदद से तलाश शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे सोलर पैनल से जुड़े होने के कारण बंद मिले। ऐसे में पुलिस आसपास के गेस्ट हाउस के फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस टीम की मदद से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक के घर टूटा दुखों का पहाड़ घटना के बाद मृतक उदय सिंह उर्फ बाबा के घर मातम पसरा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादीशुदा बेटी आरती ने बताया कि मां केशकली की मौत के बाद पिता अकेले रहने लगे थे। आरती के मुताबिक, पिता अक्सर शाम को पास के शराब ठेके की ओर चले जाया करते थे। ठेके के सेल्समैन पवन तिवारी से उनकी अच्छी दोस्ती थी। भीड़ अधिक होने पर वह पवन की मदद करने के लिए ठेके पर सहयोग भी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में नए सत्र से 11 नए कोर्स शुरु होंगे:AI सक्षम कैंपस होगा विकसित, एकेडमिक काउंसिल में लिए गए अहम फैसले
    Next Article
    सहारनपुर में आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- आश्रम में पाप का साम्राज्य:पेन ड्राइव में सबूत, बड़े नाम बेनकाब होंगे; माघ मेले के प्रदर्शन के पीछे डिप्टी सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment