Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराबी युवकों ने स्टाफ नर्स और स्वीपर से मारपीट की:सीतापुर CHC में प्रसव कक्ष में घुसने से रोकने पर विवाद, छेड़छाड़ का भी आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात मरीज को लेकर पहुंचे दो युवकों ने प्रसव कक्ष में घुसने से रोकने पर महिला स्वीपर और स्टाफ नर्स के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। विवाद के दौरान उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। बताया गया कि सदरपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी राजकुमार और रामू रात करीब 10 बजे एक मरीज को लेकर महमूदाबाद सीएचसी पहुंचे थे। दोनों प्रसव कक्ष में जाने की कोशिश कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद महिला स्वीपर खुशबू ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने खुशबू के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर स्टाफ नर्स प्रीति सिंह उन्हें बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। घटना के बाद पीड़ित स्टाफ नर्स ने महमूदाबाद कोतवाली पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रसव कक्ष में घुसने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, राजकुमार और रामू एक मरीज को लेकर रात में सीएचसी पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और प्रसव कक्ष के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद महिला स्वीपर खुशबू ने उन्हें प्रसव कक्ष में जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों युवक नाराज हो गए और महिला कर्मचारी से विवाद करने लगे। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों ने खुशबू के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंची स्टाफ नर्स से भी मारपीट खुशबू के साथ मारपीट होते देखकर स्टाफ नर्स प्रीति सिंह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने महिला कर्मचारी को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने प्रीति सिंह के साथ भी मारपीट की। प्रीति सिंह का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ भी की। अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। हंगामे के बाद कोतवाली पहुंची स्टाफ नर्स घटना के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पीड़ित स्टाफ नर्स प्रीति सिंह महमूदाबाद कोतवाली पहुंचीं और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रीति सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में प्रसव कक्ष में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। स्वीपर खुशबू ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उन्हें बचाने के दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। पुलिस बोली- आरोपों की जांच की जा रही महमूदाबाद पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल से जुड़े लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब दुकान के विरोध में बुजुर्ग से मारपीट का VIDEO:उन्नाव में नशे में धुत युवकों ने सड़क पर पीटा, आबादी से दुकान हटाने की मांग
    Next Article
    मारपीट-अपमान मामले में चार को सजा:भदोही कोर्ट ने 2.5 साल कैद और 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment