Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    श्रीलंकाई नौसेना ने देश में 2,400 किलोग्राम केंदू पत्तों की तस्करी की कोशिश के आरोप में सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा, पश्चिमी नौसैनिक कमान से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया।श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश कर चुकीं दो संदिग्ध भारतीय नौकाओं और इलाके में मौजूद दो स्थानीय छोटी नौकाओं का पता चलने के बाद उन्हें रोका गया। बयान के अनुसार, निगरानी अभियान के दौरान बुधवार को पुट्टलम जिले में उदप्पुवा तट के पास भारतीय नौकाओं पर सवार सात भारतीय नागरिकों और छोटी नौकाओं पर सवार चार श्रीलंकाई नागरिकों को हिरासत में लिया गया। नौसेना ने बताया कि नौकाओं की तलाशी के दौरान 60 बोरियों में रखे करीब 2,400 किलोग्राम केंदू पत्ते बरामद किए गए।नौसेना ने कहा कि आरोपियों, जब्त नौकाओं और केंदू पत्तों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कोलंबो स्थित सीमा शुल्क निवारक कार्यालय को सौंपा जाएगा। केंदू पत्तों का इस्तेमाल बीड़ी बनाने में किया जाता है। ये पत्ते टिकाऊ होने के कारण तंबाकू लपेटने के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं।व्यावसायिक रूप से निर्मित सिगरेट की ऊंची कीमतों के बीच सस्ती बीड़ियों की मांग पूरी करने के लिए इन पत्तों की श्रीलंका में तस्करी की जाती है। तस्कर तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित उथले समुद्री मार्ग पाक जलडमरूमध्य से छोटी नौकाओं के जरिए इन पत्तों को ले जाते हैं। इस तरह वे तंबाकू से संबंधित उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क और सीमा शुल्क नियमों से बचने की कोशिश करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US सैन्य ठिकानों तक फैल सकता है युद्ध, IRGC Navy ने जारी की गंभीर चेतावनी
    Next Article
    New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment