Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीमद्भागवत कथा, छठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:स्वामी बालभरत महाराज बोले, दान जीवन का श्रेष्ठ सत्कर्म है

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के श्री सिद्धपीठ श्री तुवन सरकार मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास स्वामी बालभरत महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने दान को मनुष्य के जीवन का श्रेष्ठ सत्कर्म बताया। स्वामी जी ने कहा कि अन्नदान, जलदान और वस्त्रदान जैसे दान के अनेक रूप हैं। यदि ईश्वर ने किसी को सामर्थ्य दी है, तो उसे खुले दिल से दान कर पुण्य अर्जित करना चाहिए। शास्त्रों में दान की विशेष महिमा बताई गई है और श्रद्धावान व धर्मपरायण व्यक्ति ही दान देने की वास्तविक योग्यता रखता है। कथा के दौरान स्वामी बालभरत जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान की करुणा असीम है; बालक कृष्ण को मारने आई पूतना को भी प्रभु ने माता के समान सद्गति प्रदान की, जबकि वह बाल हत्यारिन थी। यह भगवान की कृपा और करुणा का सहज स्वभाव है। स्वामी जी ने जीवन में किसी भी जीव—चाहे वह मानव हो या पशु-पक्षी—को कष्ट न पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने शाकाहारी जीवन अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमारे शास्त्र मांसाहार की अनुमति नहीं देते। शाकाहार शरीर के लिए सर्वोत्तम पोषण देता है और हमारा आहार ही हमारे विचार व कर्मों को प्रभावित करता है, इसलिए सात्विक आहार से ही सात्विक कर्मों का विकास होता है। कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से जीवन के नैतिक मूल्यों पर भी प्रकाश डाला गया। गौचारण लीला, वेणु वादन लीला, कालिया नाग मर्दन लीला और श्रीगोवर्धन पूजा जैसे रसमय प्रसंगों का वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर किया गया। इस आयोजन में वैदिक विद्वानों द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण और रुद्राभिषेक वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी है। यह सम्पूर्ण आयोजन नौहर कलाँ परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा के अवसर पर महंत रामलखन दास जी महाराज, संत माधव दास जी महाराज, धर्मेन्द्र रावत, दीपक राठौर, आशीष लिटोरिया, अनुज कांत दीक्षित, अभिषेक पाण्डेय, कल्याण सिंह यादव, राजकुमार यादव, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अलविदा जुमे पर मनाया गया कुद्स डे:शिया जामा मस्जिद के बाहर हुआ प्रदर्शन, बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने की मांग
    Next Article
    रंग लाई मैथिली ठाकुर की पहल, पैर घसीटकर 2km स्कूल जाने वाली सोनी को मिली ट्राइसाइकिल, सोनू सूद ने भी की मदद की पेशकश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment