Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अलविदा जुमे पर मनाया गया कुद्स डे:शिया जामा मस्जिद के बाहर हुआ प्रदर्शन, बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर की शिया जामा मस्जिद में रमजान के अलविदा जुमा के मौके पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कुद्स डे (यौम अल कुद्स) मनाया गया। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर लोगों ने बैतुल मुकद्दस और फिलिस्तीन में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में अपनी आवाज उठाई और बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने की मांग की। शिया जामा मस्जिद के इमाम-ए-जमात मौलाना शमशाद अब्बास कुम्मी ने कहा कि कुद्स डे दुनिया भर के लोगों के लिए मस्जिद-ए-अक्सा और बैतुल मुकद्दस पर इजराइल के कब्जे के विरोध में अपनी बात रखने का दिन है। उन्होंने कहा कि बैतुल मुकद्दस मुसलमानों का किब्ला अव्वल है और यह जगह उनके लिए बेहद पवित्र मानी जाती है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के लोगों पर लंबे समय से अत्याचार हो रहा है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। 1979 में हुई थी कुद्स डे की शुरुआत मौलाना ने बताया कि कुद्स डे की शुरुआत वर्ष 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति के बाद आयतुल्लाह इमाम खुमैनी ने की थी। उन्होंने दुनिया भर के मुसलमानों से अपील की थी कि रमजान के आखिरी शुक्रवार को कुद्स डे के रूप में मनाया जाए और फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में आवाज उठाई जाए। तभी से हर साल रमजान के अलविदा जुमा पर यह दिवस कई देशों में मनाया जाता है। फिलिस्तीन के लोगों को न्याय मिलने की उठाई मांग मौलाना शमशाद अब्बास कुम्मी ने कहा कि जब तक फिलिस्तीन के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक दुनिया में सही मायनों में न्याय स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बैतुल मुकद्दस जैसी पवित्र जगह पर कब्जा होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सीरिया, यमन और दुनिया के अन्य हिस्सों में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर भी चिंता जताई और कहा कि दुनिया को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर हुआ प्रदर्शन अलविदा जुमा की नमाज के बाद शिया जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में नारे भी लगाए गए और बैतुल मुकद्दस को आजाद कराने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में एजाज रिजवी एडवोकेट, तालिब रिजवी, अहमर रिजवी एडवोकेट, रहबर, आरिफ रिजवी, कदर रिजवी और सुल्तान रिजवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन भाइयों ने चाकू से गोदकर किशोर को मार डाला:नोएडा में न्यौछावर के पैसे छीनने को लेकर विवाद हुआ, 5 लोग अरेस्ट
    Next Article
    श्रीमद्भागवत कथा, छठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:स्वामी बालभरत महाराज बोले, दान जीवन का श्रेष्ठ सत्कर्म है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment