Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sharanpur में शादी के विरोध से आहत प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत

    1 hour from now

    1

    0

    सहारनपुर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कथित तौर पर जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि दुमझेड़ा ग्राम की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और नल्हेड़ा ग्राम निवासी अंकुर (19) एक-दूसरे से प्रेम करते थे तथा शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी लेकिन बाद में युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम दोनों दुमझेड़ा गांव में शमशान घाट के पास एक खेत में पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया।उन्होंने बताया कि जहर खाने के बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई और युवती का उपचार अभी जारी है। चौहान ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा
    Next Article
    Allahabad High Court ने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा पर जताई चिंता, मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment