Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शॉर्ट-सर्किट से घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग:सीतापुर में छप्पर व सामान जला, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

    20 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को अचानक भीषण आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार आई, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार फादिलापुर गांव निवासी विनोद तिवारी पुत्र आशाराम की कार घर के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार के पास रखा सामान और घर के सामने पड़ा छप्पर भी उसकी चपेट में आ गया। लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और बाल्टियों, टंकियों व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण न पाया जाता तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी। आग की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जबकि छप्पर और आसपास रखा घरेलू सामान भी आंशिक रूप से जल गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राचार्य के उत्पीड़न से शिक्षिका परेशान...तो शिक्षक से छात्रा:मेरठ की CCSU में छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार के आवास पर किया प्रदर्शन, व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article
    मेरठ बार चुनाव: हाईकोर्ट बेंच की मांग 40 साल पुरानी:वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा- केंद्र-प्रदेश में एक सरकार, फिर भी समाधान नहीं, अब उम्मीद भी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment