Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती मे चोरी-लूट गिरोह का भंडाफोड़:3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की कार समेत अहम सामान बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद की गिलौला पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक सफेद ऑरा कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वादी सत्यम पटेल पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी बालामऊ, थाना कछौना, जनपद हरदोई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गिलौला में दर्ज एक अभियोग के तहत की गई। विवेचना के दौरान, 12 अप्रैल 2026 को थाना गिलौला पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध सफेद ऑरा कार में कुछ व्यक्ति सवार हैं, जो चोरी/लूट की घटनाओं में शामिल हैं। पुलिस टीम ने मोहम्मदपुर मोड़ के पास नवनिर्मित बाईपास पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की कार और अन्य सामान बरामद हुआ। वाहन की जांच करने पर वह वादी के नाम पंजीकृत पाया गया। कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनियोजित तरीके से किराये पर वाहन बुक करते थे। इसके बाद चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और वाहन लूटकर नेपाल ले जाकर बेच देते थे। अभियुक्तों ने पूर्व में भी इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पंकज गोस्वामी उर्फ रवि शंकर (निवासी लौकाही, बहराइच), अजीत कुमार (निवासी पांचपुर चिड़िया, जगतापुर, जनपद गोंडा) और सुनील वर्मा (निवासी ओदरहना, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी) के रूप में हुई है। बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धाराओं की वृद्धि की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड कर नियमानुसार संपन्न की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल-कायदा मॉड्यूल केस में 3 आतंकियों को उम्र कैद:50-50 हजार का जुर्माना, कुकर बम के साथ 2021 में लखनऊ में पकड़े गए थे
    Next Article
    दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता:पीलीभीत में दूल्हे समेत परिवार पर मुकदमा हुआ दर्ज, 7 लाख कैश और बाइक मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment