Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर रही:भिनगा-बहराइच रोड पर धीमी रफ्तार से निकले वाहन, सड़कों पर सन्नाटा

    6 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह 9:00 तक जिलेभर में घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि सड़कों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम हल्की ठंड के साथ गलन भी बढ़ने लगी है। घने कोहरे का सबसे अधिक असर भिनगा-बहराइच और मल्हीपुर-बहराइच मार्ग सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर देखने को मिला। कम दृश्यता के चलते वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। सुबह मजदूरी और अन्य कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी ठंड और कोहरे की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे सुबह के समय दृश्यता और कम हो सकती है। एक ओर जहां कोहरा आम जनजीवन और यातायात को प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। धान की कटाई के बाद किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। कोहरे और वातावरण में नमी रहने से गेहूं की फसल बुवाई के बाद शुरुआती विकास में मदद मिल सकती है। ऐसे में बदलता मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आ सकता है। घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोहरे के दौरान वाहनों की गति नियंत्रित रखने, आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सुबह के समय सफर करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में छात्रों का धरना:तीसरे दिन भी सड़क किनारे बैठे रहे, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन खत्म नहीं करने की चेतावनी
    Next Article
    बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत:हापुड़ में बंदनोली पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment