Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में डकैती के दौरान किसान की हत्या:चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सामान लूटा, पुलिस खंगाल रही CCTV

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के बदला चौकी क्षेत्र के भजोरे पुरवा गांव में सोमवार देर रात डकैती के दौरान एक किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय नेमराज पुत्र अयोध्या प्रसाद पाठक के रूप में हुई है। नेमराज खेती-किसानी करते थे। घटना के समय उनके घर में नेमराज, उनका बेटा सुनील और बहू मौजूद थे। सुनील की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब तीन बजे चार अज्ञात बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिया। जब नेमराज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण नेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मौके का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों की तलाश में आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्य समाज मऊनाथ भंजन का 122वां वार्षिकोत्सव शुरू:यज्ञ और ओ३म् ध्वज फहराकर हुआ शुभारंभ, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
    Next Article
    ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूर ने लगाए गंभीर आरोप:सीतापुर में घायल मजदूर लखनऊ रेफर, 4 महीने से इलाज जारी,इलाज न कराने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment