Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में डायल 112 को मिलीं 7 नई स्कॉर्पियो:GPS और बॉडी कैमरे जैसी सुविधाएं, वायरलेस संचार शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा को 7 नई पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) स्कॉर्पियो वाहन मिले हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ये वाहन अब जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे। शनिवार को पुलिस लाइन भिनगा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल-112) मुकेश चंद्र उत्तम ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत होगी। विशेषकर सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा सकेगी। डायल 112 सेवा के तहत आपात स्थिति में पुलिस की घटनास्थल पर पहुंचने की गति में भी सुधार होगा। ये नवीन पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) और सीयूजी मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन तकनीकों से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वाहनों में मेडिकल किट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुविधा सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में मौके पर ही प्राथमिक उपचार और राहत कार्य प्रदान करने में सहायक होगी। पुलिस विभाग के अनुसार, इन वाहनों की तैनाती से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सतर्क निगरानी सुनिश्चित होगी और नागरिकों को समय पर प्रभावी सहायता मिल सकेगी। यह पहल जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत हुई कम:किसी को बुकिंग के 24 घंटे में सिलेंडर मिला तो कहीं 3 दिन बाद भी डिलीवर नहीं
    Next Article
    निघासन में तेंदुए का लगातार तीसरा हमला:बौधिया कला में बछड़े को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment