Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत:अकबरपुर में भट्ठे पर खेलते समय हादसा, पानी भरे गड्ढे में तड़पता रहा; दो घंटे बाद निकाली बॉडी

    23 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक 16 माह के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास ग्राम अकबरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुई, जहां बच्चे का परिवार रहता था। जानकारी के अनुसार, ग्राम इकौना देहात महादा निवासी कल्लू चौहान (22) पुत्र ननकऊं पिछले लगभग चार माह से नाज भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ भट्ठे परिसर में ही रहते थे। बताया गया है कि उनके घर के सामने गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। बुधवार सुबह कल्लू चौहान का 16 माह का पुत्र दीपक खेलते-खेलते उसी गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक गड्ढे के पानी में डूबा हुआ मिला। परिजनों ने तत्काल मासूम दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी:किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुलंदशहर डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    धौलाना में पिकअप-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत:हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे, दो साथी घायल; हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment