Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के नगर पंचायतों में 18 नामित सभासद घोषित:प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश, विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या की छह नगर पंचायतों में 18 नामित सभासदों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार नगर पंचायत कुमारगंज, कामाख्या धाम, खिरौनी-सुचित्तागंज, बीकापुर, भदरसा और गोसाईगंज में तीन-तीन सभासद नामित किए गए हैं। शासन के इस निर्णय से नगर पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगर निकायों में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए कुछ सभासद नामित किए जाते हैं। इन नामित सभासदों को नगर पंचायत की बोर्ड बैठकों में भाग लेने, स्थानीय समस्याओं को उठाने और जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव देने का अधिकार होता है। इनके माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है। जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत कुमारगंज में अमरेंद्र मौर्य, अरुण गोस्वामी और अनीत सिंह को नामित सभासद बनाया गया है। नगर पंचायत कामाख्या धाम में मुकेश पाल, कुशमावती और उमाशंकर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत बीकापुर में अभिषेक गुप्ता, प्रशांत पाण्डेय और प्रहलाद मौर्य को नामित किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत खिरौनी-सुचित्तागंज में राम औतार यादव, आशीष तिवारी और राजवंश पासी को सभासद नामित किया गया है। नगर पंचायत भदरसा में शेष प्रताप वर्मा, डॉ. सुनील श्रीवास्तव और मंजू निषाद को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पंचायत गोसाईगंज में बजरंग प्रसाद चौरसिया, मीना गुप्ता और श्रीमती देवी को नामित सभासद बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अयोध्या राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में नामित कर उन्हें जनसेवा का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभासदों के शामिल होने से नगर पंचायतों के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा बोर्ड की बैठकों में इनके सुझावों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में गाड़ी:पड़ोसी पर रेप के बाद वारदात का शक, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की
    Next Article
    6 साल बाद गठित हुई BJP की नई महानगर कार्यकारिणी:मुरादाबाद में गिरीश भंडूला ने 7 पुराने पदाधिकारी रिपीट किए, टीम में11 नए चेहरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment