Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में सिलेंडर की किल्लत:रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, कारोबारियों ने सरकार से कालाबाजारी रोकने की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सिलेंडर या तो उपलब्ध नहीं हैं, और यदि मिल भी रहे हैं तो दोगुनी कीमत पर बेचे जा रहे हैं। इससे उनका व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने ग्रेटर नोएडा के जगत फॉर्म मार्केट में रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड संचालकों से बातचीत की। ओम रेस्टोरेंट के मालिक विशाल भाटी ने बताया कि उनका रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है। उन्हें जरूरत के मुताबिक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, और जो मिल रहे हैं वे बहुत महंगे हैं। भाटी ने कहा, "सिलेंडर के दाम दोगुने हो गए हैं, जिसके कारण हमें भी अपने मेन्यू आइटम की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। अगर एक-दो दिन में सिलेंडर नहीं मिले तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा, जिससे हम सड़क पर आ जाएंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां 12 से 15 कारीगर काम करते हैं, जो बेरोजगार हो जाएंगे। पाव भाजी, बिरयानी और डोसा बेचने वाले सौरभ ने भी सिलेंडर की भारी कमी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्हें रोजाना सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हैं। सौरभ के अनुसार, "जो सिलेंडर पहले 1500 रुपये में मिलता था, वह अब 3000 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में हम बर्बाद हो जाएंगे और हमें अपना काम बंद करना पड़ेगा।" टिक्की विक्रेता चंद्रभान ने भी सिलेंडर की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "सिलेंडर से ही हमारी रोजी-रोटी चलती है, लेकिन यह मिल नहीं रहा है, और अगर मिल भी रहा है तो बहुत महंगा है। ऐसा लग रहा है कि हमें यह काम बंद करना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा कि वे दूसरे जिले से यहां आए हैं, लेकिन यदि यही हालात रहे तो उन्हें अपना काम-धंधा छोड़कर वापस गांव लौटना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में गैस एजेंसियों पर भीड़, धक्का-मुक्की में महिला घायल:अफवाह से लोग परेशान, प्रशासन ने कहा- गैस की कमी नहीं
    Next Article
    ईरान-इजरायल संघर्ष, 40 से ज्यादा भारतीय फंसे:परिवार से बोले- शहर नष्ट हो रहे, आंखों के सामने से गुजरती हैं मिसाइलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment