Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में इकलौते कमाने वाले की सड़क हादसे में मौत:साइकिल से फेरी लगाकर परिवार पालता था, 4 छोटे बच्चों और बीमार मां की जिम्मेदारी छोड़ गया

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में बंजारन पुरवा के पास एक सड़क हादसे में 25 साल के रिजवान की जान चली गई। इस घटना से उसका परिवार गहरे संकट में आ गया है। रिजवान परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जो साइकिल से फेरी लगाकर घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चार छोटे बच्चों और बीमार मां की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। बहोरवा निवासी रिजवान बीते गुरुवार शाम करीब 5 बजे कॉस्मेटिक सामान बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। बंजारन पुरवा के पास सामने से आ रही एक कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में रिजवान की मौके पर ही जान चली गई। परिजनों ने बदला चौराहा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया था, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया। परिजनों के अनुसार, रिजवान चार बच्चों का पिता था। उसके बच्चों में सबसे बड़ा लगभग आठ साल का है, दूसरा तीन साल का, बेटी करीब दो साल की और सबसे छोटी बच्ची सिर्फ छह महीने की है। परिवार के पास खेती की जमीन भी नहीं है। ऐसे में रिजवान की मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई, भोजन और रोजमर्रा के खर्च को लेकर परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट आ गया है। रिजवान की मां विकलांग हैं और बीमार भी रहती हैं। उसके पिता का पहले ही निधन हो गया था। सात भाइयों में पांचवें नंबर के रिजवान पर परिवार की जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ था। इन हालात में परिवार को अब भविष्य की चिंता सता रही है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बहराइच निवासी कार चालक अरशद के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। हादसे में शामिल स्विफ्ट कार (UP 32 FJ 5291) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार को तुलसीपुर के पास पकड़ा गया था और चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिजवान की मौत से परिवार ने अपने इकलौते कमाने वाले को खो दिया है। चार मासूम बच्चों और बीमार मां की जिम्मेदारी अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में नया पीडियाट्रिक वार्ड होगा शुरू:इमरजेंसी में वार्ड फुल होने के बाद बच्चे अब यहीं किए जाएंगे एडमिट
    Next Article
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बने:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, दो साल पहले भी बेटी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment