Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में मंडलायुक्त करेंगी जनता से सीधा संवाद:शिकायत से समाधान तक एक मंच, योजनाओं का लाभ और निर्माण कार्यों की होंगी पड़ताल

    13 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल शुक्रवार को विकास खंड इकौना अंतर्गत ग्राम टंड़वा महन्थ में संध्या संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगी। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, विकास कार्यों का निरीक्षण करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण सुनिश्चित करना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें आम नागरिकों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक जनपद में निर्मित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच और उनकी प्रगति का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चयनित ग्राम पंचायत में "संध्या संवाद कार्यक्रम" आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्माण कार्यों के सत्यापन के दौरान सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ मौके पर उपस्थित रहें। कार्यक्रम के तहत चयनित ग्राम में शिविर लगाकर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। लाभार्थियों को उसी दिन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से वितरित किया जाएगा। यह "संध्या संवाद कार्यक्रम" शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कार्रवाई पर भाकपा माले ने उठाए सवाल:विकास भवन के पास धरना, गलत रिपोर्ट पर जिला बदर का आरोप
    Next Article
    परिवार अंदर, एडीए ने सील की अवैध बिल्डिंग:आगरा में उजागर हुई लापरवाही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment