Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार अंदर, एडीए ने सील की अवैध बिल्डिंग:आगरा में उजागर हुई लापरवाही, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा विकास प्राधिकरण की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मजदूर के परिवार के अंदर होते हुए भी अवैध बिल्डिंग पर सील लगा दी। परिवार के 5 लोग 4 घंटे तक अंदर फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एडीए की टीम बुलवाकर सील खुलवाई और बंद लोगों को बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडीए ने सीलिंग की ये कार्रवाई मंगलवार को की थी। पहले जाने एडीए ने क्या कार्रवाई की? एडीए ने मंगलवार को शाहगंज वार्ड के अर्जुन नगर स्थित बारह खंबा पर टैंट हाउस की बिल्डिंग को सील कर दिया था। दरअसल, यहां 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बेसमेंट में भूतल और प्रथम तल की दत डालकी दूसरी मंजिल पर निर्माण किया जा रहा था। लगभग 22 दिन पहले एडीए की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने निर्माण के संबंध में स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा। मगर, निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति निर्माण के संबंध में कोई मानचित्र नहीं दिखा सका। इस पर एडीए के अधिकारियों ने काम रुकवा कर नोटिस जारी कर दिया था। 20 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया। इस पर मंगलवार को एडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 28क(1) के तहत बिल्डिंग सील कर दी। अब जानिये इस दौरान क्या हुआ? सील लगाते समय लापरवाही बरती। निर्माणाधीन मार्केट में अंदर रह रहे मजदूर परिवार को बाहर निकाले बगैर सील लगा दी गई। इससे 4 महिलाएं और एक बच्चा अंदर बंद रह गया। स्वयं को बिल्डिंग में बंद देखकर परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास प्राधिकरण को सील किए गए भवन में परिवार के बंद होने की जानकारी दी। एडीए की टीम ने आकर सील खोली। इसके बाद बंद लोगों को बाहर निकाला गया और अवैध निर्माण को दोबारा सील कर दिया गया। मजदूरी करने वाली महिला नुसरत ने बताया-परिवार 4 घंटे तक अंदर बंद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मंडलायुक्त करेंगी जनता से सीधा संवाद:शिकायत से समाधान तक एक मंच, योजनाओं का लाभ और निर्माण कार्यों की होंगी पड़ताल
    Next Article
    मनवासा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप:31 मई से होगी शुरू, 75 जिलों से 600 पहलवान होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment