Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पिकअप ने छात्र को रौंदा,VIDEO:छुट्‌टी के बाद साइकिल से लौट रहा था, बैलेंस बिगड़ने से गिरा, ऊपर से गुजरा पहिया

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती में पिकअप ने स्कूल से लौट रहे बच्चे को कुचल दिया। कोतवाली भिनगा इलाके के अकबरपुर में गुरुवार दोपहर एक बजे एक सड़क हादसे में कक्षा पांच के छात्र गुलफाम की जान चली गई। मध्याह्न अवकाश के दौरान स्कूल से बाहर निकले छात्र को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे का पूरा लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी रोकी, घायल छात्र को देखा और फिर पिकअप लेकर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अकबरपुर के रहने वाले सलीम का 10 साल का बेटा गुलफाम प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में पांचवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार दोपहर मध्याह्न अवकाश के समय वह साइकिल से स्कूल से बाहर निकला था। तभी गांव के रास्ते से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे साइकिल से जा रहे गुलफाम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि चालक गाड़ी से नीचे उतरा और घायल छात्र की हालत देखी। इसी दौरान छात्र के आगे चल रही एक बच्ची भी दौड़कर उसके पास पहुंची। कुछ देर बाद चालक वापस पिकअप में बैठा और गाड़ी लेकर तेजी से मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप में मवेशी लदे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घायल गुलफाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप गाड़ी और उसके चालक की पहचान करने में लगी है। गुलफाम दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता सलीम मुंबई में मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। बच्चे की मौत से परिवार दुखी है और ग्रामीण फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा-वरूणा का बढ़ा जलस्तर:330 परिवार ने घर छोड़ा, मौसम वैज्ञानिक बोले-अब 72 घंटे बाद होगी तेज बारिश
    Next Article
    बागेन नदी पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री:बांदा में NH-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ट्रक और बसों पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment