Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल:मौके से भाग रहे चोरी के आरोपी दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना भेजा गया है। पुलिस को 11/12 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि को क्षेत्र में संदिग्ध अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने इलाके में जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान प्रकाश नामक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रकाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सीएचसी इकौना भेज दिया। मुठभेड़ के दौरान प्रकाश के दो अन्य साथी, राजू और रामचंद्र, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी इकौना थाना क्षेत्र में पहले हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए गए हैं। इस संबंध में थाना इकौना में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी: दुधवा, छोटी काशी को बजट से निराशा:धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं
    Next Article
    अमेठी में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र:पशुपालकों को मिलेंगी सस्ती दवाएं, हर ब्लॉक में एक केंद्र स्थापित होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment