Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा रही, आसमान में बादल छाए, सावधानी बरतने की अपील

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं। रुक -रुक हवा बह रही है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जून से अब तक जिले में 532 एमएम से ज्यादा बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 326 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का शव फंदे पर मिला था:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एसपी ने FIR के दिए निर्देश
    Next Article
    अमृतपुर में गंगा बाढ़ से हजारों बीघा फसल बर्बाद:10 दिन से जलभराव, 8 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई ठप; ग्रामीण नाव खरीद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment