Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अमर यादव:दूसरे नंबर की पसंद बनी भाजपा, बसपा से दिनेश गौतम; जानिए विधायक की स्थिति

    4 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रामफेरन पाण्डेय को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 59% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रामफेरन पाण्डेय हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रामफेरन पाण्डेय हैं। उन्हें 66% लोगों ने पसंद किया है। मिश्रीलाल वर्मा को 7 प्रतिशत और शंकर दयाल पांडेय को 6 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद किया है। जबकि दिवाकर शुक्ला को 2% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में अमर यादव को 36 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू और असलम रायनी को 17 प्रतिशत लोगों ने अपनी प्राथमिकता दी है। जबकि मसूद आलम खां को 13% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में दिनेश गौतम को 48 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि नसीम चौधरी को 33 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में कुंवर चौधरी को 30 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि विद्यामणि त्रिपाठी को 20 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जसवंतनगर सीट पर सपा से शिवपाल यादव पहली पसंद:भाजपा से विवेक शाक्य पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से बीपी सिंह
    Next Article
    जन कल्याण समिति की पहली बैठक:लखनऊ के गोमती नगर में समस्याओं पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment