Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:एटा के पृथ्वीपुर गांव में कमरे में लटका मिला शव

    6 hours ago

    1

    0

    एटा के निधौली कला थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मोहिनी पत्नी रिंकू के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग छह महीने पहले हुई थी और यह विवाह परिजनों की आपसी सहमति से संपन्न हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही निधौली कला थाना प्रभारी आदित्य खोखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार शाम जिला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी आदित्य खोखर ने बताया कि घटनास्थल का फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतका के परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, यदि परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेबिट भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉक्सो केस में पिता समेत दो आरोपियों को बरी:लखनऊ कोर्ट बोली- संदेह से परे साबित नहीं कर पाया अभियोजन
    Next Article
    IPL- कोलकाता की सेंचुरी पूरी:रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई, पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे; हैदराबाद ने 227 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment