Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:महोबा में पीड़िता न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। यह आरोप एक बाइक मैकेनिक पर लगा है, जिसने अब शादी से इनकार कर दिया है। युवती न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। यह मामला महोबा के खन्ना थाना कस्बा क्षेत्र का है। खन्ना निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि महोबा शहर के समदनगर मोहल्ले के इरशाद से उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इरशाद खन्ना कस्बे में बाइक मैकेनिक का काम करता है, जहां उनकी मुलाकात हुई थी। युवती का आरोप है कि इरशाद ने उससे शादी का वादा किया और इसी झांसे में रखकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपी उसे रात भर एक होटल में रखने के बाद सुबह अपने घर छोड़ आया। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने युवती को घर से भगा दिया। शादी करने से इनकार कर दिया जब युवती ने इरशाद पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इरशाद ने युवती को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि स्थानीय थाने में उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई। युवती की मांग है कि आरोपी या तो उससे निकाह करे, या उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में अकेली किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:फिरोजाबाद में कमरे में फंदे से लटकमा मिला शव, परिजन खेत गए हुए थे
    Next Article
    बरेली में ऑनर किलिंग:पिता और भाइयों ने की गला घोंटकर बेटी की हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज; फोन पर बात करते हुए देखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment