Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में ऑनर किलिंग:पिता और भाइयों ने की गला घोंटकर बेटी की हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज; फोन पर बात करते हुए देखा था

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरसेर में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती क्रांति की उसके ही पिता और दो भाइयों ने मिलकर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार की देर रात की है। युवती के पिता महेंद्र ने पुलिस को बताया कि क्रांति बीमार थी और रात में उसकी अचानक मौत हो गई। परिवार पुलिस को सूचित किए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। सिरौली पुलिस को शक हुआ और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि क्रांति की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला घोंटने के कारण मौत हुई। मुस्लिम युवक से करती थी प्रेम पुलिस जांच में सामने आया कि क्रांति गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। यह प्रेम संबंध उसके पिता और भाइयों को स्वीकार्य नहीं था, क्योंकि वे अलग धर्म से थे। 24 मई को पिता महेंद्र ने क्रांति को फोन पर बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया और उसकी पिटाई की। पिता और भाई हिरासत में इसके बाद दरमियानी रात करीब 1 बजे पिता महेंद्र और उसके दो बेटों आकाश तथा अमन ने मिलकर क्रांति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। लड़की के पिता व दोनों भाई हिरासत में है। थाना सिरौली पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरे दिन भी भारी फोर्स के साथ थाना सिरौली पुलिस पहुंची। हर ऐंगल से जांच-पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने पुष्टि की कि- युवती की हत्या प्रेम प्रसंग और फोन पर बात करने को लेकर परिजनों की नाराजगी के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:महोबा में पीड़िता न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची
    Next Article
    मैनपुरी जिला अस्पताल की हीमोग्लोबिन रिपोर्ट गलत निकली:तीन लैब की जांच में हीमोग्लोबिन स्तर में बड़ा बदलाव, स्वास्थ व्यवस्था पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment