Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के खुशहाल 4 साल, 3 साल की मासूम... फिर भी प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने की पति की हत्या! मेरठ मर्डर केस में बड़ा खुलासा

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बेवफाई और कत्ल की खौफनाक साजिश ने सभी को सन्न कर दिया है। 30 वर्षीय राजमिस्त्री तालिब की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को उसकी पत्नी इल्मा ने पहले 'स्वाभाविक मौत' बताकर रिश्तेदारों को गुमराह किया और शव को मुजफ्फरनगर में दफना दिया। हालांकि, परिजनों का दावा है कि जब तालिब का शव घर में पड़ा था, तब इल्मा घर का सारा कीमती सामान और जेवरात समेटने में लगी हुई थी। बाद में ग्रामीणों द्वारा इल्मा और उसके कथित प्रेमी अमन के गुप्त संबंधों का पर्दाफाश होने पर मृतक के परिवार ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराया। इस सनसनीखेज वारदात का सच और मौत की असली वजह सामने लाने के लिए पुलिस अब जिलाधिकारी की अनुमति से दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।अधिकारी के अनुसार, पुलिस अब दफनाए जा चुके शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतल्लेहपुर निवासी राजमिस्त्री तालिब की 28 सितंबर को मौत हो गई थी। उसकी पत्नी इल्मा (27) ने परिजनों को स्वाभाविक मौत होने की बात बताई थी, जिसके बाद परिवार के लोग शव को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना ले गए और उसे दफना दिया। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को तालिब के चचेरे भाई अकरम और अन्य परिजनों ने थाने में तहरीर देकर इल्मा और अमन नामक व्यक्ति पर तालिब की हत्या करने का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, परिजनों को बाद में इल्मा की गतिविधियों पर शक हुआ और उन्हें अमन से उसकी दोस्ती के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाने की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। परिजनों का दावा है कि शव दफनाए जाने से पहले इल्मा घर का कीमती सामान समेटती नजर आई थी। उनका यह भी कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने दोनों को कई बार साथ देखे जाने की जानकारी दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच के क्रम में आवश्यकतानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। तालिब और इल्मा की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनकी तीन वर्ष की एक बेटी है। इल्मा ने कथित तौर पर पूछताछ में तालिब पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, फोन पर मिली खबर, बोले-"यह मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था"
    Next Article
    UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment