Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी:तीन ताले तोड़कर नकदी-जेवर ले गए चोर, पुलिस ने की पूछताछ

    7 hours ago

    1

    0

    महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, जिससे मकान खाली था। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती आभूषण एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। परिजनों के वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़ित रामसमुझ ने बताया कि उनके गांव के प्रधान के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें पूरा परिवार व्यस्त था। उनकी पत्नी पिंकी घर पर अकेली थीं। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के तीन ताले टूटे हुए थे - मुख्य गेट का, एक बक्से का और अलमारी का। रामसमुझ के अनुसार, अलमारी से नकदी, आभूषण और अन्य जेवरात गायब थे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस और प्रधान को इसकी सूचना दी। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी और चोरी हुआ सामान बरामद करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनूप खेतान बने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष:महंत राजूदास ने सीतापुर में की नियुक्ति, भटके युवाओं को सनातन से जोड़ने का लक्ष्य
    Next Article
    भाजपा विधायक अजय सिंह ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:पंकज पटेल पर साधा निशान, बोले- हमारे पलटू राम मुंह में दही जमाने वाले नेता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment