Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक अजय सिंह ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:पंकज पटेल पर साधा निशान, बोले- हमारे पलटू राम मुंह में दही जमाने वाले नेता नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अजय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कर्नलगंज सरयू घाट पुल और गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित घाघरा संजय सेतु के नए निर्माण की मांग की है। विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोंडा जिले में विलुप्त हो रही सरयू नदी के लिए ड्रेजिंग कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ड्रेजिंग के माध्यम से सरयू नदी के धारा प्रवाह को सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह जनपद में विलुप्त न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने परसपुर-दुर्जनपुर घाट मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। विधायक ने घाघरा घाट-जरवल पुल के नए निर्माण के साथ-साथ जहांगीरवा क्रॉसिंग, सरयू क्रॉसिंग, करनैलगंज हुजूरपुर क्रॉसिंग और करनैलगंज कटरा क्रॉसिंग के निर्माण को भी आवश्यक बताया। भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी गई है। उन्होंने कानून व्यवस्था को उत्तर प्रदेश की पहचान बताया और माफिया, अपराध तथा अराजकता के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को सशक्त व्यवस्था का प्रमाण बताया है। विधायक अजय सिंह ने इस दौरान अपने 'मित्र' पंकज पटेल का नाम लेते हुए कहा कि देवीपाटन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति के मुखर आवाज पलटू राम हैं। उन्होंने कहा कि दलित समाज की कोई भी समस्या होने पर लोग उनके पास आते हैं और वह ऐसे नेता नहीं हैं जो समस्याओं पर चुप रहते हैं। वो 'मुँह में दही जमाने वाले' नेता नहीं हैं, आप हमेशा इसको ध्यान में रखिये। हमेशा बोलते हैं PDA समाज के लिए लड़ते हैं और उसके लिए हमेशा लड़ाई करने का काम करते हैं हमारे मंडल में उनका अहम योगदान है सर्वसमाज के नेता हैं वो सभी वर्ग के लोगों के साथ वह हमेशा खड़े रहते हैं। इसी से पता चलता है कि आपकी दलित के लिए भावना क्या है। आप उस पार्टी से आते हैं जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का हाथ कौन तोड़ लाया, उसको अलग इनाम। किताब कौन छीन लाया, उसको अलग इनाम। पैर कौन तोड़ लाया, उसको अलग इनाम। पार्कों में एक ये होड़ मची रहती थी कि कौन तोड़के लाएगा तब इनाम पाएगा समाजवादी पार्टी में। आप पलटू राम के बारे में नहीं बोल सकते हैं। उन्होंने हमेशा दलित समाज के लिए, देवीपाटन मंडल के लिए और हमारे क्षेत्र के लिए अगुवा का काम किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी:तीन ताले तोड़कर नकदी-जेवर ले गए चोर, पुलिस ने की पूछताछ
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में व्यापारी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा:व्यापारी ने मांगी सुरक्षा, फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment