Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मेरठ में घर के सामने से कार में उठाकर ले गया; आरोपी HDFC बैंक का एम्प्लाई

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण किया और उसे नहर में फेंक दिया। घटना के करीब 25 घंटे बाद मासूम का शव नहर किनारे मिला। मंगलवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव से बच्चे का अपहरण हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का बच्चे की मां से प्रेम संबंध था। हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बच्चे की मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उसके पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। 2 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… रामराज गांव के रहने वाले गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी गुरप्रीत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। गुरसेवक-गुरप्रीत का 7 साल का बेटा अंगदवीर पटियाला में अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ता था। अंगदवीर की दादी ने बताया, "मैं अपने पोते अंगदवीर के साथ पटियाला में रहती हूं, जहां उसकी पढ़ाई चल रही थी। करीब 5-6 दिन पहले ही हम रामराज गांव में अपने दूसरे घर आए थे।" मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंगदवीर घर के बाहर खेलने निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक कार में बच्चे को बैठाकर ले जाते दिखा। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी अंकित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित शर्मा ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को अपने साथ ले गया था और उसने बच्चे को नहर फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने एनडीआरएफ की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। करीब 25 घंटे बाद बुधवार दोपहर में बच्चे का शव बरामद किया गया। आरोपी और बच्चे की मां एक दूसरे के परिचित पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित शर्मा बच्चे की मां का पूर्व परिचित है। दोनों के बीच बातचीत होती थी। पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी युवक अंकित का बच्चे अंगदवीर की मां से अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहता था। पिछले दो तीन दिनों से युवक मोहल्ले में घूम रहा था। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - 20 रुपए ज्यादा लेने पर 10 लाख का जुर्माना लगा:अलीगढ़ में 340 की सिगरेट 360 में बेची, कोर्ट ने दुकानदार-कंपनी पर कार्रवाई की यूपी के अलीगढ़ में सिगरेट के पैकेट में 20 रुपए ज्यादा लेने पर दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा है। दुकानदार ने सिगरेट पैकेट पर 340 रुपए लिखा था, फिर भी 360 रुपए ले लिए थे। ग्राहक ने दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट किया, फिर उसने पेमेंट का प्रिंट आउट निकालकर उपभोक्ता फोरम कोर्ट में शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत:ई-रिक्शा पर बैठी थीं, ट्रैक्टर ने रौंदा; शादी का शगुन देने जा रही थीं
    Next Article
    योगी ने रील बनाने वाले पुलिसवालों को चेताया:कहा- हंसी का पात्र बनने वाला काम मत कीजिए, ये अनुशासनहीनता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment