Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने रील बनाने वाले पुलिसवालों को चेताया:कहा- हंसी का पात्र बनने वाला काम मत कीजिए, ये अनुशासनहीनता

    4 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने रीलबाज सरकारी कर्मियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान रील बनाने को अनुशासनहीनता करार दिया है। कहा- अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग ड्यूटी के समय रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, यह अनुशासनहीनता का एक पार्ट है। उस समय उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए, जिससे व्यक्ति या विभाग उपहास का पात्र बने। मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित यूपी पुलिस के नवनियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पढ़िए मुख्यमंत्री योगी की प्रमुख बातें… 1- कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने से हिचकिचाहट होती थी सीएम ने कहा- पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। आईएएस फाइलों को ऐसा दबाते थे जिसे यमराज भी नहीं निकाल सकते थे। आईएएस नहीं चाहते थे की पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो। लेकिन हमारी सरकार ने इसे लागू कर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया। पहले उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा से संबंधित केवल एक थाना था, जबकि अब प्रत्येक जिले में साइबर थाना स्थापित किया जा चुका है। साइबर फ्रॉड के मामलों में समय रहते सूचना मिलने पर अधिकांश लोगों की रकम बचाने में सफलता मिल रही है। 2- डीआईजी तक 2017 के पहले सुरक्षित नहीं थे मुख्यमंत्री ने कहा- नवनियुक्त कर्मचारी अपने अभिभावकों से पूछें कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश और पुलिस व्यवस्था की क्या स्थिति थी। उस समय प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में असुरक्षा का माहौल था। मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उपद्रवियों ने डीआईजी स्तर के अधिकारी तक को घेरकर पीटा। मृत मानकर उनको छोड़कर चले गए। जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं थे, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि सामान्य नागरिक, बेटी, महिला, बहन कैसे सुरक्षित रहती। आज दंगे नहीं होते और पिछले नौ वर्षों में कहीं भी कर्फ्यू लगाने की नौबत नहीं आई। 3- यूपी देश के टॉप अर्थव्यवस्था वाले टॉप थ्री राज्य में शामिल योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में भी तीन गुना वृद्धि हुई है। देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अब उत्तर प्रदेश शामिल है। 2017 से पहले प्रदेश में लगभग 14 हजार कारखाने थे, जिनकी संख्या बढ़कर 32 हजार हो गई है। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है। पिछले 9 साल में पुलिस विभाग में 2.25 लाख से अधिक भर्तियां पारदर्शी तरीके से की। इनमें किसी प्रकार की सिफारिश या पक्षपात नहीं हुआ। हाल ही में 35 हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 29 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 4- ऐसा कोई काम न करें जिससे सिस्टम पर सवाल उठे हम लोग अक्सर देखते हैं कि ड्यूटी के दौरान बहुत सारे लोग रील बनाते रहते हैं। ये अनुशासनहीनता है। उस समय हमें अपने ड्यूटी के प्रति सजग रहना होगा न कि रील बनाने के प्रति। हम सबको यह देखना है कि हम जिस काम को कर रहे हैं उसके प्रति हमको उतनी ही सजगता और गंभीरता होनी चाहिए। तब गरिमापूर्ण तरीके से परिणाम दे पाएंगे। कोई ऐसा काम नहीं होना चाहिए कि हम हंसी के पात्र बनें। सिस्टम पर अनावश्यक अंगुली उठाने का काम मत कीजिए। जो व्यक्ति जिसकी जहां ड्यूटी है, कार्य करेगा तो परिणाम अपने आप आएगा। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… राममंदिर आने वाला हर श्रद्धालु क्या ₹5 दान कर रहा:ट्रस्ट के दस्तावेजों में चौंकाने वाले फैक्ट; 11 महीने में दान से ज्यादा ब्याज मिला अयोध्या के राम मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सिर्फ 5 रुपए ही दान कर रहा है। यह फैक्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दस्तावेजों से सामने आया है। पिछले 11 महीने में मंदिर को जितना चढ़ावा मिला, उससे ज्यादा तो बैंक में जमा फंड पर ब्याज मिल गया है। यह भी सामने आया कि गड़बड़ी सिर्फ चढ़ावे तक सीमित नहीं है। ये उन बेहिसाब खर्चों तक भी बढ़ गई है, जिन्हें ट्रस्ट के कुछ सदस्यों ने किया। लेकिन, ट्रस्ट के सभी पदेन पदाधिकारियों को कभी पूरी जानकारी नहीं दी गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मेरठ में घर के सामने से कार में उठाकर ले गया; आरोपी HDFC बैंक का एम्प्लाई
    Next Article
    आगरा में 2 कारों की टक्कर, 3 की मौत:टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में घुसी; 11 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment