Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया प्रेमी टुकड़ों में मिला:बहन से बोला था- वैलेंटाइन डे पर साड़ी दूंगा, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    4 hours ago

    1

    0

    वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का शव दबौली वेस्ट स्थित खारजा नहर के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक के किनारे टुकड़ों में पड़ा मिला। युवक अपनी बड़ी बहन से कह कर निकला था कि– दीदी आज वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को साड़ी दूंगा जाकर, किसी को बताना नहीं एक घंटे के अंदर वापस आ जाऊंगा। इसके बाद युवक की देर रात में बॉडी मिली, उसकी जेब से साथी फैक्ट्री कर्मी का आईडी कार्ड गोविंद नगर पुलिस को मिला, जिससे मृतक की पहचान हुई। 2 साल से था लव अफेयर जरौली फेस–2 निवासी आदर्श शर्मा (25) ऑयल टैंकर क्लीनर था। परिवार में मां शशि बड़ी बहन संध्या, सपना व छोटा भाई ऋषभ है। चाचा कमलेश व मामा महेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजी सपना की शादी 7 फरवरी को औरैया निवासी अनुज से हुई थी। 16 फरवरी को सपना की चौथी लेने के लिए जाना था। जिसके लिए शनिवार शाम आदर्श खरीदरी करने गया था। दोपहर 2:30 बजे करीब वह घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि करीब 2 साल पहले प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने के दौरान आदर्श की युवती से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके प्रेम संबंध हो गए थे। चाचा कमलेश ने बताया कि 6 माह पहले युवती की शादी हो गई थी। 14 फरवरी की शाम 5:30 बजे आदर्श परिजनों से मां की दवाई लाने की बात कहकर निकला। इस दौरान उसने अपनी बड़ी बहन संध्या से गुजैनी निवासी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाने की बात कही थी। दोस्त का आई कार्ड जेब में मिला आदर्श ने अपनी बहन से कहा कि– आज मैं प्रेमिका को साड़ी देने के लिए जा रहा हूं, किसी को मत बताना मैं एक घंटे में वापस आ जाऊंगा। इसके बाद आदर्श का शव दबौली से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे देर रात कटा पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें आदर्श के दोस्त शिवम का आईडी कार्ड मिला। जिसके बाद शव की पहचान हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले भी आदर्श अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जिसपर उसका प्रेमिका के पति से झगड़ा हो गया था। परिजनों ने प्रेमिका के पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। मृतक का मोबाइल और पर्स भी गायब मिला। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी हाईवे पर अनियंत्रित कार पलटी, 5 लोग घायल:इटावा से माघ मेला जाते समय बिजली के खंभे से टकराई
    Next Article
    शामली में शराब विनष्टीकरण के दौरान आग, चार झुलसे:‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत चल रही प्रक्रिया बनी हादसे की वजह, दो पुलिसकर्मी भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment