Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शव से 5 फीट की दूरी पर पलटी मिली बाइक:मैनपुरी में युवक की मौत, होली की खुशियां मातम में बदलीं

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में होली से पहले एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे खंदी में मिला, जबकि उसकी बाइक शव से लगभग पांच फीट की दूरी पर पलटी हुई थी। जानकारी के अनुसार, युवक देर रात अकेले अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस की प्रारंभिक आशंका के अनुसार, गांव लौटते समय आवारा पशु से टक्कर के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई होगी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और समय पर मदद न मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम ने कहा- इलाज के लिए सरकार देगी मदद:गोरखपुर में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, गायों को रोटी गुड़ खिलाया
    Next Article
    ललितपुर में होलिका दहन, एसपी ने की पूजा:पुलिस लाइन समेत कई स्थानों पर विधि-विधान से जलाई गई होलिका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment