Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शव वाहन तोड़फोड़ मामले में कथित भीम आर्मी नेता गिरफ्तार:पांच नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा; आरोपी को घाटमपुर पुलिस ने जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में सड़क हादसे के बाद शव वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कथित भीम आर्मी के कथित नेता अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पांच नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार शाम रिंद नदी पुल पर एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें कृष्णा की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दिलीप और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को कानपुर रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह दिलीप की भी मौत हो गई। हादसे के बाद जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तभी धरमपुर बंबा के पास ग्रामीणों और कुछ लोगों ने शव वाहन को रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद बौद्ध अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शव वाहन में तोड़फोड़ की। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने मामले में अरविंद बौद्ध समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अरविंद बौद्ध को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस बोली- माहौल बिगाड़ने की कोशिश घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अक्सर ऐसे मामलों में पहुंचकर माहौल खराब करने की कोशिश करता था। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। अरविंद बौद्ध खुद को भीम आर्मी का अध्यक्ष बताता था कानपुर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अर्पित आजाद ने बताया- आरोपी अरविंद बौद्ध भीम आर्मी में कोई पदाधिकारी नहीं है। वह खुद को भीम आर्मी से जोड़कर हर जगह बवाल करता है। हमारा उससे कुछ लेना देना नहीं है। वह खुद को भीम आर्मी का अध्यक्ष बताता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली के थानाभवन में टेंडर खत्म, अवैध वसूली जारी:नगर पंचायत की पर्ची पर वसूली से सभासदों में आक्रोश
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट में लगातार 7वें दिन प्रदर्शन जारी:अधिकारियों ने धरने पर बैठी महिलाओं से बातचीत की, कांग्रेस नेता रीना शर्मा हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment