Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवाजी जयंती- पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़, 3 घायल:रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा, महिलाएं और बच्चे फंस गए थे

    7 hours ago

    1

    0

    पुणे के जुन्नर इलाके में बुधवार रात शिवनेरी किले पर भगदड़ मचने से 3 लोग घायल हो गए। ये सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किला पहुंचे थे। लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा से किले के अंदर जा रहे थे। रास्ता संकरा होने से भीड़ जमा हो गई। फिर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुणे रूरल के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि सुबह तकरीबन 3:30 बजे भीड़ अग्नि ज्योति लेकर तेजी से रेलिंग की तरफ से नीचे उतर रही थी। वहां पुलिस पहले से मौजूद थी लोगों को रोकने की कोशिश की गई लेकिन तब तक लोग एक दूसरे पर गिर गए इसमे 3 के पैर मै चोट आई है एक का पैर मुड़ गया है और 2 लोग मामूली जख्मी हैं। घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। शिवाजी जयंती पर हर साल शिवनेरी किले में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। भगदड़ की 4 तस्वीरें… जानिए शिवनेरी किले के बारे में, वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल शिवनेरी किला महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर शहर के पास स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है। यह किला खासतौर पर इसलिए मशहूर है क्योंकि यहीं पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। किले में शिवाई देवी का मंदिर भी है, जिनके नाम पर शिवाजी महाराज का नाम रखा गया था। किले तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है। अंदर जाने के सात दरवाजे हैं, जिनमें से हर एक दरवाजे का अपना नाम और महत्व है। किले के अंदर पानी के तालाब, सैनिकों के रहने के स्थान और शिवाजी महाराज के जन्मस्थान को आज भी देखा जा सकता है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… मराठा काल के 12 किले वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल: लिस्ट में सिंधु और शिवनेरी जैसे दुर्ग मराठा काल के 12 किलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के 11 किले हैं। वहीं, तमिलनाडु का एक जिंजी किला भी सूची का हिस्सा है। सभी किले 17वीं से 19वीं सदी के बीच बने थे। महाराष्ट्र के 11 किलों में सिंधु और शिवनेरी जैसी किले शामिल हैं। रायगढ़ दुर्ग जहां छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था, भी इस सूची में है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में ओले गिरे, MP के 20 जिलों में बारिश:हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तापमान गिरा; उत्तराखंड में बर्फबारी
    Next Article
    रेप के आरोप से घिरे उत्तम स्वामी पर सांसद-विधायक मेहरबान:गुफा में पत्ते खाने से रेंज रोवर से चलने तक की कहानी; कैसे सेवक से स्वामी बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment