Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवम हत्याकांड के 5 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:उन्नाव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, युवक को मारी थी गोली

    13 hours ago

    1

    0

    हरदोई के संडीला में भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। मामले के सभी पांच नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में सीओ संडीला संतोष सिंह ने शनिवार दोपहर 3:12 बजे जानकारी दी। शनिवार सुबह उन्नाव के नानामऊ घाट पर गमगीन माहौल और सुरक्षा के बीच शिवम का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए संडीला में पुलिस का कड़ा पहरा है। शिवम जायसवाल पर 21 जुलाई को हमलावरों ने फायरिंग की थी। गंभीर रूप से घायल शिवम की 23 जुलाई की देर रात लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार रात शिवम का शव उनके आवास पर पहुंचा। आक्रोशित परिजनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम और सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। शनिवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम यात्रा निकाली गई और नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। तथ्यों के मुताबिक, 21जुलाई की रात ही मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल ने शिवा सिंह, पवन सिंह, सूरज, मांशु और साहिल के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पूर्व, 11मई को आरोपी पवन सिंह ने शिवम, ऋषभ, अनुज, टीटू व आकाश सिंह पर फोन पर धमकी देने और घर पर फायरिंग का आरोप लगाया था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, हालांकि तब पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया था। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि शिवम जायसवाल पर फायरिंग की घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में पांचों नामजद अभियुक्तों—सूरज, शिवा, पवन, मांशु (सभी निवासी सुम्बाबाग, संडीला) और साहिल (निवासी आल्दौ, औरस, उन्नाव) पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपी साहिल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में बोलेरो वाहन के करीब 1.80 लाख रुपये के लेन-देन का पुराना विवाद सामने आया है, जिसे घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर पर युवाओं का संघर्ष लोकतंत्र की जीत:सत्यभान सिंह जनवादी बोले-यह सरकार का अहंकार पराजित हुआ
    Next Article
    कार चालक ने बछड़े को कुचला, मौत:10 मीटर तक पहिए में फंसाकर खींचा, घटना सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment