Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवपाल यादव का दावा- 2027 में सभी सीटें जीतेगी सपा:आजमगढ़ में महिला दिवस पर बोले- यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं, महंगाई भी बढ़ी

    20 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 22 फरवरी को आजमगढ़ में रैली की थी। उन्होंने दावा किया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और समाजवादी पार्टी का हाल 2017 से भी खराब होगा। राजभर के इस बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा- छोटे स्तर के लोगों के बयान का जवाब देना उचित नहीं है। आज ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की वजह से ही विधायक बने हैं। आने वाले चुनाव में उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा- ओमप्रकाश राजभर का कोई भरोसा नहीं है कि वह कब किसके बारे में क्या बोल दें। अगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इतनी ही मजबूत है तो फिर ओमप्रकाश राजभर सीधे प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन जाते। महिला दिवस पर बोले- यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार दावा करती है कि रात 12 बजे भी महिलाएं सुरक्षित हैं, लेकिन हाल की एक घटना में दिन में 12 बजे ही एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। ‘भाजपा ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े’ शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ का नारा देती है, लेकिन किसी को भी विश्वास में नहीं लिया गया। विपक्ष को भी नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार ने गड्ढा मुक्त अभियान चलाया, लेकिन कहीं भी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। उनका आरोप था कि सरकार पहले ही बजट का बड़ा हिस्सा अपने पास रख लेती है और बाकी रकम में ही इंजीनियर और ठेकेदारों का हिस्सा बंट जाता है, जिससे काम सही तरीके से नहीं हो पाता। ‘शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा कराया गया’ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर हुए जानलेवा हमले के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा- शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराती है। शंकराचार्य को अदालत से राहत मिली है और उन्हें न्याय भी अदालत से ही मिलेगा। नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी के लोग तो उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन वह राज्यसभा जाकर ही खुश हो गए। गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर सरकार पर हमला गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर भी शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- महंगाई से जनता परेशान है और भाजपा सरकार को हटाना जरूरी हो गया है। इसके लिए समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान की मौत:खेत में बदहवास हालत में ग्रामीणों ने देखा; बेटी की शादी के लिए में गिरवी रखी थी जमीन
    Next Article
    भतीजी के तिलक से लौट रहे चाचा की मौत:फर्रूखाबाद में विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment