Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रसोई गैस के लिए लंबी लाइन:साल में 12 सिलेंडर ले चुके तो नहीं मिलेगा 13वां, एजेंसियों के बाहर भारी भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नजर आने लगी है। मंगलवार को जिले के अधिकतर एजेंसियों के गोदामों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। एजेंसी मालिकों का कहना है कि कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके साथ ही बिना बुकिंग के किसी को घरेलू गैस सिलेंडर भी नहीं दिए जाएंगे। एक साल में यदि किसी उपभोक्ता को 12 सिलेंडर मिल चुके हैं तो उसे 13वां सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। गोरखपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। अधिकतर एजेंसी मालिक अपने गोदामों पर जमे रहे। वहां मौजूद रहकर सिलेंडर उपलब्ध कराया। एजेंसियों पर आने वाली रसोई गैस की गाड़ियों की संख्या में कमी आ गई है। जिसके कारण लोगों को सिलेंडर पाने में दिक्कत आ रही है। एजेंसियों के आफिस में बढ़ी भीड़ सभी एजेंसियों से ग्राहकों को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बिना बुकिंग व डीएसी नंबर मिले, सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। इस कारण लोग अपनी बुकिंग कराने और केवाईसी कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके बाद कई एजेंसियों पर गैस मिल गई। हालांकि जहां ग्राहकों की संख्या अधिक है, वहां लंबी लाइन लगाने को लोग मजबूर हो रहे हैं। डीएसी नंबर मिलने में भी देरी कुछ ग्राहकों ने बताया कि उनकी ओर से चार दिन पहले बुकिंग की गई लेकिन डीएसी नंबर नहीं मिल सका। जिसके कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। होम डिलीवरी पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के कारण होटल एवं रेस्टोरेंट के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है। रेस्टोरेंट मालिक लकड़ी के विकल्प की तलाश करने लगे हैं। पेट्रोल की बढ़ी खपत पेट्रोलियम पदार्थ की कमी होने की अफवाह भी उड़ी है। जिसके कारण पेट्रोल की खपत बढ़ गई है। जियो पेट्रोल पंप 15 मिल सोनबरसा के मैनेजर मैनेजर संदीप श्रीवास्तव ने बताया पेट्रोल खत्म हो चुका है। गाड़ी कानपुर से चली है। कुछ घंटों में पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। रोज 8 हजार लीटर का खपत है लेकिन अफवाह के वजह से 18 हजार लीटर तेल खत्म हो जा रहा। कानपुर से 27 हजार लीटर तेल आता है। पहले तीन दिन चल जाता था लेकिन अब डेढ़ दिन भी नहीं चल पा रहा। लोग ड्रम में तेल मांग रहे हैं। जानिए क्या कहते हैं लोग सावित्री इंडियन गैस एजेन्सी नई बाजार ब्रह्मपुर गैस लेने के लिए लाइन में खड़े ग्राम रामपुर के सुकई ने बताया कि वह 2 घंटे से लाइन में खड़े हैं। नेकवार के दिनेश ने बताया कि लंबे समय बाद इस तरह की दिक्कत देखने को मिली है। इसी तरह अन्य एजेंसियों पर भी लोगों को 3 से 4 घंटे खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। डीएम ने कहा-कोई कमी नहीं डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। होली के चलते कुछ डिमांड बढ़ी थी। सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया समुदाय ने हजरत अली की शहादत पर मातम:मजलिसें आयोजित कर काले कपड़े पहनकर किया गम का इजहार
    Next Article
    आजमगढ़ में 186 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:202 जोड़ों ने कराया था पंजीकरण 8 ब्लॉकों के वर-वधु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment