Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shimla में HPU गेट पर SFI और ABVP कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, 5 छात्र अरेस्ट

    13 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के द्वार के पास दोनों छात्र संगठनों के सदस्य कथित तौर पर आपस में भिड़ गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।एबीवीपी के कैंपस अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने आरोप लगाया कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नए छात्रों का स्वागत करने के लिए द्वार के पास मौजूद एबीवीपी सदस्यों पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि एसएफआई के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला किया, जिससे उनके लगभग पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। ठाकुर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस घटना में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।वहीं, एसएफआई ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर उसके सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया। संगठन ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम को एसएफआई के एक छात्र को रोका और उसे परेशान किया, तथा शनिवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला किया। एसएफआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिसर में छात्रों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है।शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP Elections से पहले मायावती को झटका, पूर्व मंत्री के बेटे मयंक द्विवेदी SP में शामिल
    Next Article
    Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment